अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोठानी के टोला गायघाट में करेंट लगने से उदय पुत्र दयाराम उम्र 38 वर्ष निवासी गोठानी की मौत हो गयी ।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 7:30 बजे बाबा बैगा के घर के पास विजली के पोल के संपर्क में आने से हो गयी, स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जुगैल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम हेतु जिला हास्पिटल भेज दिया ।

