केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी रिहंद नगर में किया गया”विद्यार्थी परिषद”का गठन

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर/सोनभद्र।30 सितंबर।शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी रिहंद नगर
“विद्यार्थी परिषद” का गठन किया गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमानुसार हर विद्यालय में चार सदन होते हैं । उसी के तहत केंद्रीय विद्यालय रिहंदनगर में शिवाजी सदन, टैगोर सदन, अशोक सदन और रमन सदन है। कार्यक्रम के शुरुआती दौर में विद्यालय के प्राचार्य लालसा साह ने अपने संबोधन के जरिए विद्यार्थियों को विद्यार्थी परिषद के महत्व को बताते हुए उनके कर्तव्य और अधिकार पर प्रकाश डाला। विद्यालय कैप्टन ब्वायज में जावेद अंसारी एवं गर्ल्स कैप्टन के रूप में खुशबू गुप्ता को शपथ दिलाई गई। विद्यालय वाईस कैप्टन ब्वायज में अभिषेक काशी और विद्यालय गर्ल्स वाईस कैप्टन के रूप में अदिति वर्मा को शपथ दिलाया गया । विद्यालय स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में अनुराग टिग्गा और कविता कुमारी का चयन किया गया। शिवाजी सदन के अध्यक्ष उमा शंकर यादव ने शशांक प्रियदर्शी और कुमारी गरिमा को हाउस कैप्टन की शपथ दिलाई। टैगोर सदन की अध्यक्षा पूजा दीवान ने राजन कुमार राव और सिमरन सिंह को हाउस कैप्टन की शपथ दिलाई। अशोक सदन के अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने शिवा सिंह और ईशा राय को हाउस कैप्टन की शपथ दिलाई। रमन सदन की अध्यक्षा श्वेता यादव ने संजीव कुमार और नम्रता को हाउस कैप्टन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में राजीव कुमार पटेल ने विशेष योगदान दिया । इसके अलावा चारों सदनों से वाईस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, कल्चरल कैप्टन, पब्लिकेशन कैप्टन एवम् सदन के अनुशासन को बनाए रखने के लिए प्रीफेक्ट का चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप प्रभारी एवं वरिष्ठ शिक्षक डाॅ गुलाब शंकर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षिकाएं व शिक्षकगण मौजूद रहे ।
डी एस त्रिपाठी, संवाददाता, बीजपुर, सोनभद्र, उ0 प्र0।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment