सेराजुल होदा,
दुद्धी सोनभद्र नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 स्थित हर्ष हॉस्पिटल पर उप जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय कोतवाली रजखड़ दुद्धी,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटौली पर तैनात चिकित्सक विनोद कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बी पी एम ओ संदीप कुमार सिंह,क्षेत्रीय लेखपाल दुर्गेश कुमार पांडेय आदि देर रात्रि पहुँचे l अवैध हॉस्पिटल संचालन की शिकायत की पड़ताल में पहुंचे अधिकारियों के पहुंचने पर संचालिका की पुत्री जो अवयस्क है और पुत्र जो लगभग 10 वर्ष का होगा सहित एक दो कर्मी मौके पर मौजूद थे की मौजूदगी में अस्पताल के लेबर रूम, सहित अन्य कमरों को सील बतौर प्रत्यक्षदर्शी आसपास रहने वाले स्वजाति सिविल बार संघ अध्यक्ष प्रभु सिंह एडवोकेट,अजय कुमार कुशवाहा, के समक्ष सील किया गया l
प्रशासन द्वारा सील की सुरक्षा का दायित्व जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने का निर्देश अजय कुमार को दिया गया l ज्ञात कराना है कि अस्पताल संचालिका ममता मौर्य जेल में है और पति स्वर्गीय दया कुमार का करोना काल में निधन हो चुका है, दया हॉस्पिटल के नाम संचालित पूर्व में हॉस्पिटल उक्त स्थल पर बंद हो चुका था पुनः उक्त स्थल पर ही विभाग के मिलीभगत से हर्ष हॉस्पिटल चलाए जाने की वैधानिक संतुति पर वर्षों तक हॉस्पिटल उक्त स्थल पर चला l गत रात्रि लगभग 8 से 9:00 बजे उक्त अस्पताल को सील किया गया l अस्पताल सील के वक्त संचालिका की पुत्री का रो रो कर बुरा हाल था जिस पर लोगों का मन द्रवित हुआ, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीकांत राय ने मानवता का परिचय देते हुए लगभग 14 से 15 वर्षीय पुत्री को व लगभग 10 वर्षीय पुत्र को धान रस बधाइयां और हिम्मत से काम लेने के लिए उत्साह बढ़ाया, पुत्री का दूसरे दिन परीक्षा कक्षा 11 का था हाई स्कूल में टॉपर लड़की का मनोबल बढ़ाया जिससे परीक्षा देने के लिए लड़की तैयार हो सके l
हर्ष हॉस्पिटल को एसडीएम ने कराया सील पूर्व में भी कराया जा चुका है उक्त अस्पताल को सील
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, September 29, 2022 4:45 PM
---Advertisement---

