म्योरपुर /सोनभद्र( संतोष सिंह )म्योरपुर, में बिजली बकायेदारों के ऊपर बिजली काटने की कार्रवाई प्रारंभ की गई है बिजली विभाग के एसडीओ राजेश जयसवाल जी ने बताया कि काफी दिनों से कई लोगों के ऊपर काफी बड़े बकाए बने हुए हैं जो काफी दिनों से जमा नहीं किए गए उनके बिजली विच्छेदन की कार्रवाई की जा रही है बिजली विच्छेदन की कार्यवाही से नूरपुर कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है जयसवाल जी ने बताया कि हम लोगों ने जिन लोगों का भी बिल बकाया है उनसे या निवेदन भी कर रहे हैं कि वह अपना बिल जल्द से जल्द जमा करा दें जिससे उनके ऊपर किसी भी तरह की बिजली विच्छेदन की कार्रवाई ना हो
अगर बिजली विभाग द्वारा दी गई हिदायत के बाद भी बिजली का बिल लंबे बकायेदारों द्वारा नहीं जमा कराया गया तो आगे बिजली विभाग आरसी जारी कर बिजली का बिल वसूलने की कार्रवाई करेगी
बिजली बकायेदारों के ऊपर बिजली काटने की कार्रवाई प्रारंभ की गई
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, September 29, 2022 3:19 PM
---Advertisement---

