सेराजुल होदा,
दुद्धी/सोनभद्र| भारतीय जनता पार्टी मण्डल दुद्धी ने सेवा पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर मुफ्त कोविड टीकाकरण का शिविर और अन्य सामुदायिक सेवा कार्यक्रमों को जारी रखते हुए विभिन्न कोविड 19 टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया। दुद्धी मण्डल भाजपा के अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने इस अवसर पर कहा कि दुद्धी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में कोविड टीकाकरण और जागरूकता शिविर आयोजित कर रही है। नि:शुल्क टीका महामारी के खिलाफ सबसे बड़ा वरदान है, जिसे मोदी सरकार ने संभव बनाया है और सेवा पखवाड़ा के तहत टीकाकरण अभियान की बूस्टर खुराक को प्रोत्साहित करने के लिए इन विशेष शिविरों को लोगों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने वैक्सीन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और भाजपा स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।वही इस कार्यक्रम के मण्डल संयोजक कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ता उपयोगी सामुदायिक सेवाएं प्रदान करने में व्यस्त हैं। भाजपा का एकमात्र उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जो सभी सामाजिक बुराइयों से मुक्त हो और बेहतर भविष्य के लिए अधिकतम बीमारियों से मुक्त हो।आज इसी ध्येय को लेकर हम भाजपा कार्यकर्ता यहाँ उपस्थित है तथा जिन्हें भी वैक्सीन लग रहा है उन्हें पानी अथवा बिस्कुट खिला कर उनकी सेवा की जा रही है |इस कोविड टीकाकरण स्टॉल में मुख्यरूप से मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ,मनीष जायसवाल ,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कुमार कुन्दन ,मीडिया प्रभारी रवि सिंह, लालजी यादव विजय कुमार सहित कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे |

