ऋषि मुनियों को परेशान करने वाली ताड़का का श्रीराम ने किया वध

---Advertisement---

संतोष सिंह

म्योरपुर/सोनभद्र

म्योरपुर में चल रहे श्री रामलीला मंचन के तीसरे दिन का खेल ताड़का वध व मरीच सुबाहु वध के साथ सम्पन्न हुआ लीला की शुरुवात विश्वामित्र के आश्रम से होती है विश्वामित्र द्वारा अपने आश्रम में यज्ञ किया जाता है जिसे राक्षसों द्वारा बार-बार विध्वंस कर दिया जाता है राक्षसों का अत्याचार देख विश्वामित्र राजा दशरथ के दरबार पहुंचते हैं दसरथ जी से श्री राम को शिक्षा देने हेतु अपने आश्रम ले जाने के लिए कहते हैं राजा दशरथ द्वारा छोटे छोटे राजकुमार को आश्रम भेजने में संकोच होती है दशरथ जी का संकोच विश्वामित्र मिटाते हैं और उनसे कहते हैं प्रभु राम का अवतार दुष्टों का संहार के लिए हुआ है हे राजन श्री राम को शिक्षा दीक्षा के लिए वन को जाने दें विश्वामित्र का बात मान दशरथ जी राम को शिक्षा के लिए विश्वामित्र के साथ वन को भेजते हैं आश्रम जाने का दो रास्ता होता एक एक रास्ता दो दिन में आश्रम पहुचता है दूसरा रास्ता 2 धण्टे में लेकिन 2 धण्टे वाले रास्ते मे ताड़का नाम की विशालकाय राक्षसी रहती है जो मनुष्यो लो अपना भोजन बनाती है श्री राम विश्वामित्र से 2 घंटे वाले रास्ते में ही जाने को कहते हैं विश्वामित्र द्वारा उसी रास्ते से जाया जाता है रास्ते में तड़का मिलती है वह विश्वामित्र सहित दोनों राजकुमार को खाने की बात करती है।भयंकर राक्षसी ताड़का श्री राम के हाथों वीरगति को प्राप्त करती है तड़ाका का मौत की खबर सुनते ही मारीच सुबाहु विश्वामित्र के आश्रम पर आकर विश्वामित्र का यज्ञ भंग करने का उनके द्वारा भी प्रयास किया जाता हैं यज्ञ की रक्षा करते हुए श्रीराम द्वारा मारीच सुबाहु का भी वध कर दिया जाता है बता दे कि गांव के ही छोटे-छोटे कलाकारों द्वारा बहुत ही मनमोहक ढंग से रामलीला का मंचन किया जा रहा है इस दौरान श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता,उपाध्यक्ष पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक मिश्रा,सहकोषाध्यक्ष सन्दीप अग्रहरी, मंडली के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह,अंकित कुमार,रंजन,सुनील,श्यामू, रामु,आदि कलाकार मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment