अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । रेलवे रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला में बुधवार की रात फुलवारी लीला का मनोहारी मंचन किया गया। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने प्रभु श्रीराम की आरती कर आशीर्वाद लिया । ततपश्चात रामलीला समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह के द्वारा चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
रेलवे रामलीला मैदान में तृतीय दिवस पे बुधवार की रात्रि को आयोजित रामलीला का मंचन कर रहे कैमूर भभुआ बिहार के व्यास संजय पाठक ने बताया कि प्रथम दृश्य में विश्वामित्र श्रीराम व लक्ष्मण को लेकर मिथिलापुरी यानि जनकपुरी पहुंचते हैं। वहां पर एक सुंदर स्थान पर उन्हें ठहराया गया।
राम व लक्ष्मण दोनों पूजा के लिए फूल लेने वाटिका में पहुंचे। माता सीता सखियों सहित फुलवारी में आती हैं। इस दौरान एक सखी की नजर प्रभु राम-लक्ष्मण पर पड़ती है। उनका दिव्य रूप देखकर वह मंत्रमुग्ध हो जाती है। वह सारा वृतांत सीता को बताती हैं।जनकपुरी में सीता स्वयंवर की तैयारी चल रही होती हैं तो माता सीताजी को लगा है कि यह राजकुमार भी इसीलिए आए हैं। ऐसे में मन ही मन मां भवानी से श्रीराम से विवाह की कामना करती है संचालन मनोज चौबे ने किया।
अपराध निरिक्षक थाना कृष्ण अवतार सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल, सुशील पाण्डेय अभिषेक दुबे, सुरेश जायसवाल,रणवीर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में प्रभु लीला-प्रेमी मौजूद रहे|

