बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर,सोनभद्र,शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन बुधवार को बीजपुर बाजार के पूजा पण्डाल में श्रद्धालु भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी।पूजा समिति के आयोजकों द्वारा प्रथम दि वस को माँ आदि शक्ति के प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा बेद मंत्रोच्चार के साथ स्थापित कराया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी सत्यदेव सिंह ने मा आदिशक्ति के दरबार का फीता काटकर व पट का अनावरण कर शुभारम्भ किया गया।पट खुलने के पश्चात बिधि बिधान से आचार्य आनन्द चौबे ने यजमान लल्लन सिंह व मुख्य अतिथि से आरती पूजन कराया गया इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालु भक्तो द्वारा भक्तिगीत प्रस्तुत किए गए।भक्तिगीत माँ आदिशक्ति के जयकारे के साथ भाव बिभोर होकर झूम उठे।स्थानीय बच्चों द्वारा गणेश जी की झांकी प्रस्तुत कर गणेश बन्दना समेत एक से बढ़कर एक भक्तिगीत,नृत्य बच्चों द्वारा किया गया।आकर्षक ढंग से पूजा पंडालों में स्थापित माँ
आदिशक्ति के सप्तशती पाठ, आरती ,पूजन में श्रद्धालु भक्तो की भीड़ उमड़ रही है।नव दिन के इस अनुष्ठान को सफल बनाने में पूजा समिति के यसवंत सिंह,बिनोद गर्ग,जुगल किशोर तिवारी,गिरजा शंकर पांडेय,रबिन्द्र,उपेंद्र प्रताप सिंह, सहित तमाम प्रतिष्ठित ब्यवसाई लगे हुए है।ध्वनिबिस्तारक यंत्रो के द्वारा मा आदि शक्ति भक्तिगीत, पूजा पाठ से समूचे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया है।

