अनिल जायसवाल,
डाला सोनभद्र पुलिस ने कंपनी के गोदाम से चोरी की गयी 15 अदद लोहे के पाइप के साथ 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-
आज दिनांक 28.09.2022 को थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-229/2022 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात का सफल अनावरण करते हुए 02 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 01. फिरोज उर्फ सोनू पुत्र फखरुद्दीन निवासी चुड़ी गली, डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र 02. मुकेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र नरेश कुमार निवासी बारी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को सेक्टर-सी रोड, पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे चोरी की गयी 15 अदद लोहे की पाइप बरामद किया गया । उपरोक्त बरामदगी का सामान अल्ट्राटेक ब्रह्मास्त्र कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम में हुई चोरी से सम्बन्धित है l बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया l
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
01. फिरोज उर्फ सोनू पुत्र फखरुद्दीन निवासी चुड़ी गली, डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
02. मुकेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र नरेश कुमार निवासी बारी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
01. उप निरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी, चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
02. मुख्य आरक्षी आलोक कुमार पाण्डेय, चौकी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
03. आरक्षी आनन्द कुमार गौड़, चौकी डाला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

