सेराजुल होदा
अमवार| दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के बघाडू गाँव मे निर्माणाधीन अमृत सरोवर पर आज दोपहर दुद्धी ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी व होमगार्ड के दर्जनों जवानों ने वृक्षारोपण किया| होमगार्ड के बीओ दिपक कुमार ने कहा की जीवन के लिये वृक्षों का होना बहुत आवश्यक है जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे साथ ही ग्राम प्रधान अब्दुल्ला अंसारी ने कहा की पेड़- पौधे, जंगल, जमीन, पहाड़ यह सब प्रकृति है| दशकों से हम पर्यावरण का दोहन कर रहे है, पेड़ों को काट कर व नदी के पानी गंदा कर के पर्यावरण को प्रदुषित कर रहे है, जिससे अपने जीवन व आने वाले पीढ़ियों के लिये खतरनाक वातावरण बना रहे है| ऐसे मे हम सब वृक्षारोपण कर छोटे छोटे प्रयास कर पर्यावरण संरक्षण कर सकते है| इस मौके पर राजन चौधरी,अरुजय कुमार बीओ म्योरपुर, राम सुमन, हरिशंकर यादव, ईश्वर यादव, लोकनाथ सहित अन्य उपस्थित रहे|

