रेलवे रामलीला मैदान रामजन्म वन-गमन,मारी-सुबाहु वध के रामलीला मंचन का हुआ।

---Advertisement---

 

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन। रेलवे रामलीला मैदान में दूसरे दिवस पर रामजन्म, वन- गमन,मारीच-सुबाहु-वध राम लीला का मंचन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि ओबरा नगर पंचायत चेयरमैन प्रानमत्ती थी। भगवान रामजन्म के पश्चात उन्होंने विधिवत आरती पूजन-अर्चन किया।श्रीं श्रीं रेलवे रामलीला कमेटी के तत्वावधान में 11 दिनों तक रामलीला का मंचन होगा।
मुख्य अतिथि संबोधन में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी ने माता सीता के चरित्र पर अपने राज्य की प्रजा के एक व्यक्ति द्वारा चरित्र पर उठाए सवाल के कारण आदिशक्ति माता सीता का त्याग कर अपनी प्रजा को ज़बाब दिया तभी तो उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राजाराम कहा जाता हैं। उनके आचरण पर चलते हुए हर व्यक्ति को अपना जीवन सार्थक बनाना चाहिए। प्रभु श्रीराम भगवान होने के साथ साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भी थे। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। व्यक्ति को अपने अंदर अहंकार को खत्म करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति की भलाई का प्रयास करना चाहिए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री सुनील सिंह ने मुख्य अतिथि को वस्त्र भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही साथ आये हुए समस्त अतिथियों व रामलीला प्रेमियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
कल के रामलीला मंचन को देखकर रामलीला प्रेमी और कमेटी के लोग भाव-विभोर हो गये,सफल संचालन मनोज चौबे ने किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए पुलिस
कर्मी चक्रमण करते नजर आए।
इस शुभ अवसर पर समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल,सत्य प्रकाश तिवारी,पू०चे० विजय अग्रहरी, राजेश अग्रहरि, सुशील पाण्डेय, सभासद कुशल सिंह,धर्मेंद्र जैन, अभिषेक दुबें, सुरेश जायसवाल, मनीष सिंह रणवीर सिंह उर्फ सस्तू सिंह, विकास सिंह छोटकू एवं कमेटी समस्तजन मौजूद थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment