दीपू तिवारी संवाददाता पिपरी
सोनभद्र पिपरी नगर पंचायत पिपरी द्वारा लगाया गया यह पानी की टँकी कभी सही से भर नही पाई और ना ही कालोनी निवासी को पानी ही सदा दे पाई , जिस बोरिंग से इसमे सप्लाई दिया गया था उसमें से एक कनेक्शन बोरिंग के पास ही निकाल दिया गया जिससे कुछ लोग बोरिंग स्थल पर ही हर वक्त खोले रहते है ,एक कनेक्शन नीचे ढाल पर दे दिया गया जो सीधे खटाल पर चला गया सो हर वक्त वहां भी पानी चाहिये , जिससे इस टँकी में पानी सही से भर ही नही पता ना ही जरूरत पर किसी को मिलता ही है , पिछले पाँच माह से पानी का एक बूंद भी नही गया , जबकि पूरे बरसात भर इसका ढक्कन खुला रहा कि शायद भगवान भरोसे ही भर जाये मगर ऊपर वाला भी मजाक करने लगा , सभासद पति कहता है चन्दा लगाइये तो कनेक्शन कर देंगे अपना मजदूरी छोड़ देंगे। वैसे सभासद पति बेचारा बहुत अच्छा है कोई कहा मेरा रास्ता बनवा दे तो कहने लगे बाऊ का पीएफ़ निकले दे बनवा देब, कोई सभसद पति इतना परोपकार नही कर सकता अपने वार्ड के नागरिकों पर ,, जबकि देखा गया है और वार्डो में हर घर के सामने बोरिंग कनेक्शन लगा दिया गया है जनता की सुविधा के लिये ।

