सुकृत पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले 03 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,,

सुकृत/ सोनभद्र/ रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा इण्डियन बैंक मधुपुर में एक व्यक्ति से धोखाधड़ी करने वाले 03 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, उनके कब्जे से धोखाधड़ी के शेष रुपये 14,700 व धटना में प्रयुक्त एक अदद अपाची मोटरसाइकिल बरामद-

अवगत कराना है कि दिनांक 14.09.2022 को वादी रामविलास मौर्या पुत्र स्व0 बब्बन निवासी ग्राम नागनार हरैया, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-702/2022 धारा 420, 379 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त घटना मे संलिप्त वांछित अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह,पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में आज
दिनांक-25.09.2022 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तगण क्रमशः 01.राहुल गौतम उर्फ मुलायम पुत्र हुबलाल गौतम, निवासी कौआपुर, थाना सुरियांवा, जनपद भदोही 02. रवि कुमार गौतम पुत्र सेवालाल गौतम निवासी ग्राम कटैवना, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही 03. सुनील कुमार गौतम पुत्र लालचन्द गौतम निवासी ग्राम देवनाथपुर कटैवना, थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही को मधुपुर नौगढ़ जाने वाली रोड पर फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर किया गया । गिरफ्तार शूदा अभियुक्तगण के कब्जे से वादी के 20,000 रुपये के किये गये धोखाधड़ी के शेष 14,700 रुपये व धटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल अपाची UP 66 AD 6310 बरामद किया । उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 श्री राजेश प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी सुकृत, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. आरक्षी राहुल गौंड़, चौकी सुकृत, थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. आरक्षी सुरेश कुमार, चौकी सुकृत, थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment