बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर/सोनभद्र।25।राजभाषा हिंदी के संबर्धन
रिहंद साहित्य मंच के तत्वावधान में रविवार की सुबह एन टी पी सी के रिहंद स्टेशन के शिवालिक अतिथि गृह में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता मंच के महासचिव डॉ0 मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव0′ शिखर’ ने किया। शुरुवाती दौर में श्री शिखर ने अपने संबोधन के जरिए मंच को आगे बढ़ाने के लिए अपने विचार लोगों के समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि हम सब को ऐसा प्रयास करना चाहिए कि हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा मिले। क्योंकि हिंदी भाषा बोलने, पढ़ने व लिखने में सरल है। अगली कड़ी में उन्होंने हिंदी विषय पर कविता को सुनाकर हिंदी के प्रतिअपने अगाध प्रेम को दर्शाया। पुनः मंच के संयुक्त सचिव व काव्य गोष्ठी का संचालन कर रहे नरसिंह यादव ने आधुनिक समय पर करारा व्यग्यात्मक प्रहार करते हुए हास्यरस से युक्त कविता को सुनाकर वातावरण का रूख बदल दिया। अन्य रचनाकारों में मंच के उपाध्यक्ष डी एस त्रिपाठी, मंच के संगठन सचिव आर डी दुबे, मंच के साहित्यिक सचिव अरुण ‘अचूक’ व अन्य रचनाकारों ने हम किसी से कम नहीं की कहावत को चरितार्थ करते हुए एक से बढ़कर एक कविता को सुनाकर हिंदी को राष्ट्र भाषा बनाने की दिशा पर बल दिया। कार्यक्रम की समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापन आर डी दुबे ने किया।

