पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लोगों ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात।

---Advertisement---

 

सेराजुल होदा,
(दुद्धी /सोनभद्र) 25 सितंबर को सेवा पखवाड़ा के 9 वें दिन दुद्धी मण्डल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं बुथ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता एवं एकात्म मानववाद के प्रेणता प० दीनदयाल उपाध्याय की कार्यक्रम संयोजक रवि सिंह के नेतृव में हर बुथ पर मनाई गई जिसके उपरांत सभी बूथों पर आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मन की बात को साझा किया गया और सभी ने मन की बात सुना।इसके उपरांत मण्डल के अलग अलग बूथों पर अतिथि के रूप में मौजूद रहे।जिलामंत्री दिलीप पांडे भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष सुमित सोनी मण्डल उपाध्यक्ष
पूर्व जिलामहामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ,धनंजय रॉवत दीपक गुप्ता राहुल अग्रहरी मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कुमार कुन्दन मण्डल मंत्री अंशुमान रॉय ने प० दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं। उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। उन्हें जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। उनका विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उनकी कार्यकुशलता और क्षमता से प्रभावित होकर कहा- “यदि मुझे दो दीनदयाल मिल जाएं, तो मैं भारतीय राजनीति का नक्शा बदल दूँ।”इस कार्यक्रम में विभिन्न शक्तिकेन्द्रों पर क्षेत्रीय भाजयुमो सोशल मीडिया सह संयोजक नीरज अग्रहरी योगेंद अकेला रूपनारायण कुशवाहा प्रदीप शर्मा शिवप्रसाद कुशवाहा राजमणि यादव विवेक गुप्ता मनोज पांडे आकाश जायसवाल सतेंद्र कुमार विशाल चौरसिया पवन खरवार मनोज चंद्रवंशी आमेंश सिंह विजय कुमार उदय गुप्ता करमजीत यादव अभय कुमार वीरेंद्र कुमार सहित कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे!

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment