पाईप उतारते समय युवक की दबकर मौत,मचा कोहराम

---Advertisement---

मुकेश शक्ति पाक,

सोनभद्र जिले के करमा थाना अंतर्गत सरौली ग्राम पंचायत के अतरौलिया टोला में हर घर जल योजना का पाइप उतारते समय पाइप से दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई! यह घटना प्रा० विद्यालय के पास राम प्रसाद पटेल के खेत के सामने पाइप उतारते समय लापरवाही के कारण सभी पाइप एक साथ गिर पड़े! जिसमें दबकर कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई! घटना की सूचना मिलते ही करमा थाना एसएसआई विमलेश सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए! करमा एसएसआई विमलेश सिंह ने बताया कि कंट्रेनर चालक 35 वर्षीय राम जी मौर्य पुत्र गंगा राम निवासी मझगवा थाना पैकौलिया, जिला बस्ती उ० प्र० का निवासी है! जो अपने शाले कंटेनर मालिक राज लक्ष्मण निवासी जलालाबाद थाना पैकौलिया बस्ती की कंटेनर चलाता था! जो अपने कंटेनर से पाइप उतारते समय लोहे की चैन को छटका रहा था! तब तक चेन टूट गई! सभी पाइप उसके ऊपर से गिरते हुए नीचे चले गए! जिससे चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई! घटना 24 सितंबर को दोपहर लगभग 1 बजे दिन की है! चालक का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है! परिजनों को सूचना दे दी गई है! परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं!

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment