l हर घर नल योजना के तहत चोरी गई एलएनटी कंपनी के 12 पाइप बरामद

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी सोनभद्र। हर घर नल योजना के तहत स्टोर में रखी गई एलएनटी कंपनी की पाइप चोरों ने विगत दिनों स्टोर से कई पाइप चोरी कर फरार हो गए थे। कंपनी के तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश और सुराग रस्सी पुलिस के द्वारा कई दिनों से की जा रही थी। आखिरकार अमवार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अमवार तिराहे बस्ती से पुलिस ने रात्रि में गश्त के दौरान 12 पाइप बरामद करते हुए तीन चोर को रंगे हाथ अमवार पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रशेखर सिंह कांस्टेबल मनीष राय कांस्टेबल चंद्र प्रकाश आर्य ने चोर द्वारा पाइप कहीं बिक्री के लिए ले जाते समय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी के पाइप के साथ तीन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि अमवार पुलिस के द्वारा हर घर नल योजना के तहत गांव-गांव में पाइपलाइन लगाएं जाने हेतु l&t कंपनी का पाइप स्टोर में रखा हुआ था की विगत दिनों चोरों ने कई पानी की सप्लाई की पाइप चोर लेकर फरार हो गए थे चोरों की तलाश कई दिनों से की जा रही थी कि आखिरकार चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गएपुलिस ने उनके पास से 12 पाइप बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजेश कुमार भारती पुत्र विश्वनाथ राम राजा बाबू पुत्र कारी प्रसाद तथा रवि रंजन उर्फ बबलू पुत्र राम कुमार सभी निवासी हमार थाना क्षेत्र के बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को आईपीसी की धारा 379 411 414 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के चोरों में हड़कंप मच गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment