अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला नगर पंचायत के क्षेत्र सेक्टर बी चौराहे पर डाला से ओबरा संपर्क मार्ग के ऊपर से गुजरने वाली 33 हजार हाई बोल्टेज तार निचे झुकने के वजह से बड़ी दुर्घटना होने की सम्भावना बनी हुई है
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिते बुधवार को डाला सब स्टेशन क्षेत्र के सेक्टर बी चौराहा के पास एक गुमती के बगल मे 33 हजार हाई बोल्टेज तार पेड़ से टकराते हुए स्पार्कींग करते हुए आग लग गया जिसको आनन फानन में विजली विभाग के कर्मीयों द्वारा आग बुझाने के बाद तार से सट रहें पेड़ के टहनी को काट कर हटा दिया गया लेकिन क्षेत्र सहित आसपास लोगों के साथ आज भी बड़ी दुर्घटना होने सम्भावना बनी हुई है क्योंकि डाला से ओबरा संपर्क मार्ग के ऊपर से गुजरने वाली 33 हजार हाई बोल्टेज तार निचे महज लगभग दस से पंद्रह फिट निचे झुक गया है जो कभी भी कोई भारी वाहन भी चपेट में आ सकता है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है सूत्रों की मानें तो निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए विजली विभाग के द्वारा स्थानीय लोगों के जीवन जान माल के खिलवाड़ करता दिखाई दे रही है
वहीं कई वर्षों से हनुमान विश्वकर्मा के खेत से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन के तार जमीन से लगभग दश फिट ऊपर झुकने से हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
हनुमान विश्वकर्मा ने बताया कि इसकी कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन गुजर रही है। जिसके कारण हम खेती नहीं कर पाते हैं डर है कि यदि तार में सट गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। हमारे खेत मे लगभग 10 फिट हाइट पर तार लटक रहा हैं

