अन्तरजनपदीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, कर 9 मोटरसाइकिल चोरी का बरामद किया गया

---Advertisement---

हाजी सलीम हूसैन,
रावर्ट्सगंज, सोनभद्र,पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में वाहन चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा वाहन चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में दिनांक 21.09.2022 को समय 19.30 बजे क्राइम ब्रांच/थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा धर्मशाला चौराहे पर चेकिंग के दौरान 02 नफर अभियुक्तगण 01.रामललित पासवान पुत्र रामबली पासवान, निवासी कुशरट (इनमा) थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष, 02. राजाराम पुत्र रामसिंह, निवासी इनमा, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 29 वर्ष को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । जो मु0अ0सं0 633/2022 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित मोटरसाइकिस हीरो होण्डा प्लस है, जो बाल चिकित्सालय से चुराई गयी थी । पूछताछ पर उपरोक्त दोनो व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम दोनों नें रॉबर्ट्सगंज व उसके आस-पास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चुराते हैं, चुराने के बाद चेचिस नंबर मिटा देते हैं व नंबर प्लेट निकाल देते हैं । तथा कम पैसों में बेच देते हैं। जिनमें भिन्न-भिन्न स्थानो से चुराई गयी 08 मोटरसाइकिलों को हम दोनों नें धर्मशाला व घोरावल रोड पर बकरारा पुलिया के पास बनें सुनसान मकान में रखा है । उपरोक्त दोनो व्यक्तियों के निशानदेही पर बकरारा पुलिया के पास बने सुनसान मकान से चोरी की गयी 08 मोटरसाइकिल बरामद की जिनके इंजन नंबर/ नम्बर प्लेट खुरचे हुए थे तथा कुछ में नम्बर प्लेट नहीं थे । इस सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 724/2022 धारा 379, 411, 413, 420, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

*पूछताछ का विवरणः-* दोनो अभियुक्तगणों द्वारा पुछताछ पर बताया गया कि हम दोनों रॉबर्ट्सगंज तथा आस पास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चुराकर उनका इंजन नंबर मिटाकर तथा नम्बर प्लेट बदलकर/खुरचकर कम दाम पर लोगों को बेच देते थे ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. रामललित पासवान पुत्र रामबली पासवान, निवासी कुशरट (इनमा) थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष ।
2. राजाराम पुत्र रामसिंह, निवासी इनमा, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 29 वर्ष ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. निरीक्षक अमित सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल, जनपद सोनभद्र ।
3. निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह,एसओजी प्रभारी, जनपद सोनभद्र ।
4. व0उ0नि0 मु0 ऐश खां , थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
5. उ0नि0 शाहिद यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
6. हे0का0 छेदी सिंह, का0 अजीत यादव, का0 प्रेम प्रकाश, का0 राघवेन्द्र सिंह, का0 शिवशंकर, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
7. हे0का0जगदीश मौर्या, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 शशिप्रताप सिंह, का0 रितेश पटेल, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया, का0सतीश कुमार सिंह स्वाट टीम/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।
8. का0 सौरभ राय, का0 अमित सिंह, का0 प्रकाश सिंह सर्विलांस सेल जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment