दीपू तिवारी , संवाददाता ,चंदौलीक्षेत्रीय वन अधिकारी श्री वीके पाण्डेय (चंद्रप्रभा रेंज) के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पकड़ा अवैध गिट्टी परिवहन करते वन ट्रक को, लिया कब्जे में।
चकिया चंदौली चंद्रप्रभा रेंज आज 22-09-22 को क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री वीके पाण्डेय (चंद्रप्रभा रेंज) के नेतृत्व में आज चकिया, शिकारगंज, अहरौरा मार्ग पर एक ट्रक को अवैध गिट्टी परिवहन करते हुए पकड़ लिया गया, एवं वन अधिनियम के तहत दोषियों पर कार्यवाही की गई।
मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर वनोपज के वाहनों की चेकिंग के दौरान अमरा वन चौकी के पास क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा स्टाफ के साथ, चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या यूपी 67A पर लोड 25 से 50 श्रेणी का सोलंग पत्थर की गिट्टी पकड़ा गया एवं कब्जे में कर लिया गया। ट्रक चालक काशी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
नाइट पेट्रोलिंग के दौरान श्री बी के पाण्डेय, क्षेत्रीय वन अधिकारी चंद्रप्रभा रेंज, रिशु चौबे वन दरोगा, ओम प्रकाश एवं देवेंद्र कुमार वन रक्षक हमराह थे।

