अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- स्थानीय सबस्टेशन जवारीडाड़ के अंतर्गत गुरमुरा से अबाड़ी संपर्क मार्ग पर तेज हवा व आंधी के कारण ग्यारह हजार का बिजली का एक पोल संपर्क मार्ग के बीचों बीच गिर गया है जिसके कारण आने जाने वाले ग्रामीणों राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। लेकिन वही बिजली विभाग अनभिज्ञता बता रही हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोटा ग्राम पंचायत के टोला अबाड़ी से लगभग तीन किलोमीटर पहले झलुहवा गांव में तीन दिन पहले चले तेज आंधी आई थी जिसके कारण ग्यारह हजार का विद्युत पोल सड़क पर के बीचों बीच गिर जाने के कारण ग्रामीण व आने जाने वाले वाहनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि हमने बिजली विभाग सूचना दे दी है परन्तु तीन दिन बाद भी बिजली का पोल अभी तक नही उठ पाया है।
वहीं बिजली विभाग को योगी सरकार द्वारा सख्त आदेश हैं कि कही से बिजली सम्बंधित फाल्ट की सूचना मिलती हैं तो तत्काल प्रभाव से उसे जल्द से जल्द सही करें परन्तु यहां योगी सरकार के आदेशों को बिजली विभाग धज्जियां उड़ाने में लगी हैं। जहां देखने को मिल रहा है कि गुरमुरा से अबाड़ी संपर्क मार्ग पर बाहर से पर्यटकों का आवागमन बहुत ही ज्यादा है और बिजली का पोल गिर जाने के कारण उन्हें वापस होना पड़ रहा हैं क्योंकि वे अबाड़ी पिकनिक स्पॉट तक पहुंच ही नही पा रहे हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक की इतनी बड़ी लापरवाही कही न कही सवालिया निशान खड़ा करता हैं।
इस सम्बंध में बिजली विभाग के जेई रामलाल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरे संज्ञान में नही था दिखवाया हूं और जल्द से जल्द सही करवाता हूं।
जिसके बाद तत्काल प्रभाव में लेते हुए विजली विभाग कर्मीयों द्वारा आनन फानन में विजली के पोल को सड़क से हटवा कर किनारे करवाया गया और आवागमन बहाल किया गया

