हाजी सलीम हूसैन
रॉबर्ट्सगंज/ सोनभद्र।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में क्षेत्र उपजिलाधिकारी श्री रमेश कुमार के द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पांडे के उपस्थिति में नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा को देखते हुए पीस कमेटी की मीटिंग हुई बैठक में आने वाले त्योहार को शांति और सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाए जाने की लोगो से अपील की गई।उपजिलाधिकारी ने मीटिंग में आये लोगों को गाइड लाइन से अवगत करते हुए बताया कि कोई नई परम्परा न हो ,आयोजन के लिए अनुमति ली जाय,आयोजक द्वारा वालंटियर की सूची पेश की जाए। पंडालों में विद्युत सुरक्षा और बड़े पंडाल में PWD से अवश्य प्रमाणपत्र लिया जाय।
इस मीटिंग में आगामी पर्व में कोई भी समस्या उत्पन्न न हो इस पर विचार विमर्श हुआ। क्षेत्राधिकारी सदर ने कहा कि आगामी त्योहार आपसी भाईचारा का त्यौहार है शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं जो लोग इसमें आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा एमं मीटिंग में
मौजूद संभ्रांत लोगों से शांति एवं सौहार्द पूर्वक त्योहारों को मनाने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा की त्योहार के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मे पूरी तरह मुस्तैद रहेगी । नवरात्र के दिनों में पड़ने वाले दुर्गा पूजा, दशहरा पर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा । जगह जगह लगने वाले पंडालों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।
दशहरा ,दुर्गा पूजा, को देखते हुए उपजिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी सदर के उपस्थिति पीस कमेटी का मीटिंग ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, September 21, 2022 2:16 PM
---Advertisement---

