पिपरी नगर के वीर, होनहार युवा को मिला सम्मान। सीआरपीएफ के द्वारा अदम्य साहस दिखाने के लिए प्रदान किया गया पदक एवं स्मृति चिन्ह।

---Advertisement---

 

दीपू तिवारी संवाददाता पिपरी

सोनभद्र आज दिनांक 19 सितंबर 2022 को दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा वीरता पदक विजेता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य अपने वीर जवानों को सम्मानित करना एवं पदक तथा स्मृति चिन्ह प्रदान करना था।
हमारे नगर पिपरी के एक होनहार युवा को भी अपनी अदम्य वीरता के लिए पदक एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। हमारे मुरलीगढ़ी, तुर्रा, पिपरी निवासी सीआरपीएफ जवान असिस्टेंट कमांडेंट श्री मिजराब हमीद सिद्दकी ने 28 मई 2020 को पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड में नक्सलियों से लोहा लेते हुए अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए तीन नक्सलियों को बेअसर करते हुए दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी इस बहादुरी के एवज में आज उन्हे इस सम्मान से नवाजा गया।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री कुलदीप सिंह (महानिदेशक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) थे। जिनके हाथों हमारे पिपरी के बहादुर एवं होनहार जवान असिस्टेंट कमांडेंट श्री मिजराब हमीद सिद्दकी जी ने पदक एवं स्मृति चिन्ह प्राप्त कर, अपने देश, प्रदेश एवं नगर का नाम रोशन किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment