कोन में मुकुट पूजन कर श्री रामलीला मंचन का किया शुभारंभ

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन।कोन में मुकुट पूजन कर श्री रामलीला मंचन का किया शुभारंभशनिवार को कोन में मुकुट पूजन कर श्री रामलीला मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिस दौरान सैकड़ों राम भक्त उपस्थित रहे। श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आचार्यो के वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ विधि-विधान से मुकुट पूजन हुआ। मुख्य यजमान संतोष जायसवाल द्वारा श्री गणेश जी, शिवजी, हनुमानजी एवं दुर्गा जी की पूजा-अर्चना के बाद धनुष पूजा तथा मुकुट पूजा किया गया।आपको बता दे की कोन पुरानी बाजार कस्बा स्थित रामलीला मैदान में पिछले 64 वर्षो श्री रामलीला मंचन का कार्यक्रम होता चला आ रहा है।श्री रामलीला मंचन कार्यक्रम की शुरुआत शारदीय नवरात्र से पहले ही शुरू की जाती है जो विजयादशमी तक चलती है, श्री राम रामलीला मंडली के ब्यास सुमेर शर्मा ने बताया कि राम-लक्ष्मण और सीता जी सहित सभी प्रमुख पात्र स्थानीय हैं। क्षेत्र के लोग श्री रामलीला मंचन कराने में उत्साह पूर्वक अपनी सहभागिता करते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान कोन संतोष पासवान , अध्यक्ष दिलीप जायसवाल , कोषाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा,अजय जायसवाल,आनंद जायसवाल, विजय शर्मा, कुसुम शर्मा, अनुज तिवारी, हरि शंकर वर्मा, राम कृपाल तिवारी,राजेश,रामकुमार जायसवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment