सोनांचल बार एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

---Advertisement---

 

ओबरा(जयदीप गुप्ता)।उप जिलाधिकारी ओबरा की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट एवं तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ता गण लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोनांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मिश्रा एवं महामंत्री अनिल मिश्रा के नेतृत्व में तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने कहा कि जब तक तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा एवं एसडीएम व तहसीलदार की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आएगा तब तक हम अधिवक्ता लगातार विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे एवं भ्रष्टाचार के विरोध मे जनहित के मुद्दे पर आंदोलन अनवरत चलता रहेगा इस दौरान अधिवक्ता उमेश चंद्र शुक्ला,अर्जुन शर्मा, अनिल चौधरी, पुष्पराज पाण्डेय, संजीत कुमार मनीष, मनीष मिश्रा, वीरेन्द्र पांडेय, राजेश गौतम, ब्रह्म कुमार,मनोज पाठक,संजय कुमार पाण्डेय, सलीम कुरेशी, कपूर चंद पाण्डेय,अवधेश अग्रवाल, सतीश पाण्डेय, अनुज तिवारी, सुभाष पाण्डेय, विनोद गुप्ता, महेंद्र यादव,हरेंद्र कुशवाहा,सुरेंद्र सिंह सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment