करमा पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत भवन उरमौरा से चुराई गई हीरो होन्डा आई स्मार्ट मोटरसाइकिल को बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तारः

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,

करमा सोनभद्र, करमा पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत भवन उरमौरा से चुराई गई हीरो होन्डा आई स्मार्ट मोटरसाइकिल को बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तारः

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में वाहन चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा वाहन चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 16.09.2022 को थाना करमा पुलिस द्वारा एक नफर अभियुक्त हृदयलाल पुत्र जगदीश कुमार सिंह निवासी ग्राम जुरवट, थाना करमा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ग्राम पंचायत भवन उरमौरा से चुराई गई हीरो होन्डा आई स्मार्ट मोटरसाइकिल बरामद किया गया । उक्त के बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-130/ 2022 धारा 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1. हृदयलाल पुत्र जगदीश कुमार सिंह निवासी ग्राम जुरवट, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी का विवरणः-*
1. अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई एक अदद मोटरसाइकिल बरामद ।

*पुलिस टीम का विवरण-*
1. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 बृजेश दुबे, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
3. मुख्य आरक्षी मनीराम सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
4. आरक्षी हसनैन अहमद, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
5. आरक्षी दीपक खरवारर, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment