सेराजुल होदा
दुद्धी/सोनभद्र| स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं 7 रामनगर मंडी समिति के समीप एक युवक को बच्चा चोर की बात कह लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया|
पकड़ा गया आरोपी युवक झारखंड निवासी बताया जा रहा है ,युवक के पास मौजूद आधार कार्ड से युवक नाम बृजकिशोर सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह निवासी खरचातिसिया ,लोहरदहा झारखंड के रूप में पता चला|
बताया जा रहा है कि आज सुबह युवक बृजकिशोर कृषि मंडी के समीप सद्दाम के घर में पहुंच कर दरवाजे पर बन रहे भोजन पर हाथ लगा दिया, अचानक रूम में किसी अपरिचित को देखकर सद्दाम की पत्नी तरन्नुम डर गई और शोर मचाने लगी और चिल्लाने लगी ,इतना सुन युवक भागने लगा आसपास के लोगों व उसके पति सद्दाम ने भाग रहे युवक बृजकिशोर को पकड़ा और रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया , शोर शराबा सुन लोगों की भीड़ लग गई उधर मौके पर दुद्धी नगर पंचायत के चेयरमैन राजकुमार अग्रहरी भी पहुंचे और सभी को शांत कराते हुए उक्त युवक से पूछताछ किया लेकिन युवक ने कोई भी जवाब सही तरीके से नहीं दिया और उटपटांग बकबकता रहा| नगर अध्यक्ष ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दिया मौके पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाते हुए मामला को शांत कराया और सद्दाम एवं उक्त युवक को अपने साथ थाने ले गयी| उधर लोगों का यह कहना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है जो अनाप-शनाप बक रहा है। युवक के परिजन दुद्धी कोतवाली पहुंच युवक की पहचान किया और बताया कि यह मेरे घर का ही लड़का है जिसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है ।पुलिस ने उक्त युवक को उनके परिजनों को सुरक्षित सौंपा ।पुलिस के इस कार्य की लोगों भूरी भूरी प्रशंसा और काफी सराहना किया।।

