आजादी के 75 वे वर्षगाँठ के अवसर पर 75 यूनिट रक्क्तदान का लक्ष्य लेकर रक्तदान शिविर का आयोजन 18 सितंबर को।

---Advertisement---

एस एम हशन,,

आजादी के 75वे वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में सोनभद्र हुंडई शोरूम पर रक्तदान शिविर को लेकर हुई आवश्यक बैठक और चला रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम।

रेनूकूट/सोनभद्र।
आजादी के 75वे वर्षगाँठ को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान भी मनाया गया इसी क्रम में प्रयास फाउंडेशन हर घर रक्तदाता मुहिम की शुरुवात करने जा रहा है जिसका आगाज रेनूकूट मूर्धवा स्थित सोनभद्र हुंडई शोरूम से किया जा है जिसके लिए आज एक आवश्यक बैठक किया गया जिसमें हुंडई शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर निशांत पांडेय गोकुल ,जनरल मैनेजर मो0 फारुख प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक सचिव दिलीप दुबे गौतम अग्रवाल ,आशीष शुक्ला,राजेश पासवान,मणि भूषण सिंह,अमित चौबे तथा सोनभद्र हुंडई ,शर्मा जी पेट्रोल पंप के सभी कर्मचारीगण के मौजूदगी में मीटिंग में यह तय हुआ कि शिविर हुंडई शोरूम मूर्धवा रेनूकूट 18 सितंबर को 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा रक्तदान के इच्छुक साथी प्रयास फाउंडेशन के हेल्पलाइन न 6390395390 तथा हुंडई शोरूम के न 9792201402 पर सम्पर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है यह शिविर जिला ब्लड बैंक सोनभद्र के सहयोग से आयोजित किया जाएगा जिससे जिले के थैलेसीमिया, कैन्सर ,अनीमिया और रेनुकूटवासी जो जिला में इलाज कराने जाते है उनके काम आएगा बातचीत के दौरान निशांत पांडेय ने कहा कि रक्तदान करके देखिए अच्छा लगता है आप भी किसी के आखिरी उम्मीद हो सकते है तथा दिलीप दुबे ने कहा कि आओ नमन करे उन्हें जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है खुशनसीब है वो जिनका खून औरों के काम आता है वही गौतम अग्रवाल ने कहा कि हर वो स्वस्थ व्यक्ति जिनका उम्र 18 वर्ष,वजन 45 किलो,तथा हीमोग्लोबिन 12.5 हैं और पिछले छह माह में कोई ऑपेरशन नही हुआ है वो पुरुष प्रत्येक 90 दिन व महिला 120 दिन के अंतराल पर रक्तदान कर किसी को जिंदगी देने की खुशी का अनुभव कर सकते है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment