अपना दल एस पार्टी में शामिल हुए डाला नगर नागेंद्र पासवान

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल (संवाददाता)

डाला सोनभद्र : अपना दल एस के 2 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक वृहद सदस्यता अभियान के क्रम मे अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अनुप्रिया पटेल (केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री भारत सरकार) एवं कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल जी (कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश शासन) के संयुक्त निर्देशानुसार पूरे उत्तर प्रदेश में एक करोड़ लोगों को पार्टी में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है उसी क्रम जनपद सोनभद्र के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में जनपद में वृहद सदस्य अभियान के क्रम में सोमवार को विधानसभा रॉबर्ट्सगंज के अंतर्गत नगर पंचायत डाला बाजार के निवासी नागेंद्र पासवान को पार्टी में जोड़कर पार्टी की रीति नीति सिद्धांत को बताते हुए पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराया । बताते चलें कि नागेंद्र पासवान जी अपना दल पार्टी मे वर्ष 2004 से वर्ष 2010 तक कई पदों पर रहते हुए सक्रिय रूप से पार्टी में कार्य कर चुके हैं 2010 में पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था । अपना दल एस के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को पुनःपार्टी में सक्रिय सदस्य के रूप में वापसी किया । इस मौके पर सतीश पटेल श्याम सुंदर नवनीत सिंह उमाशंकर प्रदीप कुमार मौर्य इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment