उधमिता प्रोत्साहन सम्मेलन स्वावलंबी भारत अभियान के तहत म्योरपुर ग्राम पंचायत सचिवालय में बैठक हुआ संपन्न

---Advertisement---

म्योरपुर ( संवाददाता)सोनभद्र
स्वावलंबी भारत अभियान के तहत म्योरपुर ग्राम पंचायत सचिवालय में बैठक संपन्न हुआ बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भाजपा व जिला समन्वयक तीरथ राज सिंह रहे, बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता गणेश जासवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ, मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि स्वावलंबी भारत अभियान,देश में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने हेतु ठोस कदम उठाने के लिए एक महत्वपूर्ण सामूहिक पहल है, जिसे आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आठ संगठनों द्वारा प्रारम्भ किया गया है

वहीं जिला सह समन्वयक (मुख्य वक्ता) व पूर्व विधायिका रूबी प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु उनके  कौशल विकास की दिशा में सक्रिय कदम उठाने प्रारंभ कर दिये थे उसी का परिणाम है कि सरकार की कौशल विकास योजनाओं का लाभ लेकर अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए युवा वर्ग में ललक बढ रही है। विश्व युवा कौशल विकास दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कौशल को अनमोल खजाना निरूपित करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे राष्ट्रीय आवश्यकता के रूप में परिभाषित किया था जिसमें आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार बनने की क्षमता है। प्रधानमंत्री ने कौशल को  ऐसा उपहार बताया जो हम खुद को दे सकते हैं। कौशल अर्जित करके न केवल रोजगार प्राप्त किया जा सकता है बल्कि  यह स्वयं को जीवंत और ऊर्जावान महसूस करने का माध्यम भी है, इस दौरान म्योरपुर ब्लॉक समन्वयक प्रेमचंद्र अग्रहरी, सह समन्वयक महेंद्र गुप्ता,भागीरथी बैसवार, प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार जायसवाल, प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तर प्रदेश अमित रावत,मंडल महामंत्री विष्णु कांत दुबे, श्याम नारायण सिंह, सत्येंद्र सिंह, ईश्वरी,भागीरथी, एवं भारी संख्या में किसान व ग्रामीण उपस्थित थे,।।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment