सन्तोष सिंह,
म्योरपुर , सोनभद्र पुलिस द्वारा हत्या का सफल अनावरण, हत्या में संलिप्त अभियुक्त गिरफ्तार –
अवगत कराना है कि थाना म्योरपुर पर आज दिनांक 11.09.2022 को श्यामबिहारी चौधरी पुत्र केशवर चौधरी, निवासी ग्राम राजी टोला हरियरी, थाना खरौंधी, जनपद गढ़वा, झारखण्ड के तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-98/2022 धारा 302, 201 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.09.2022 को उपरोक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त पप्पू पटेल पुत्र नरेश पटेल, निवासी ग्राम कुसम्हा, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 पर्ष को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल बांस की लाठी व स्टील का पल्टा बरामद किया गया ।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
1- पप्पू पटेल पुत्र नरेश पटेल, निवासी ग्राम कुसम्हा, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 30 पर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
2- उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय,चौकी प्रभारी लिलासी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
3- उ0नि0 तेरसू सिंह यादव, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
4- हे0का0 अहमद अली खां, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
5- का0 मुकेश सरोज, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
6- का0 राजीव कुमार, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।

