(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर आपस में झगड़ रहे अलग अलग जगहों से कुल छः व्यक्तियो को पुलिस ने शांतिभंग कि धारा में चालान किया।प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया की रविवार को जमीनी विवाद को लेकर कचनरवा निवासी सूरजमन यादव ,केशव यादव और कुड़वा निवासी प्रयाग विश्वकर्मा,राजा विश्वकर्मा तथा देवटन निवासी गोविंद पासवान और बोदार निवासी गुलाब चंद यादव को शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।

