प्रीतनगर बचाओ संघर्ष समिति का अनशन चौथे दिन भी जारी।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। प्रीत नगर बचाओ संघर्ष समिति के तत्वधान में आज चौथे दिन भी प्रीत नगर के प्रीत नगर बचाओ संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्रेवाल पार्क में धरना प्रदर्शन जारी रहा । इस अनशन में संघर्ष समिति के 1 सूत्रीय मांग को लेकर संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में कार्मिक अनशन पर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठे रहे । अनशनकारियों कि मांग यह है कि केंद्र सरकार चोपन में रेलवे द्वारा विस्तारित अधिग्रहित भूमि पर बने घर मकानों के रहवासियों को उक्त भूमि पट्टे पर आवंटित करें अथवा उक्त भूमि को आबादी क्षेत्र घोषित करने के लिए राज्य सरकार को तत्काल प्रभाव से आदेशित करें ताकि चोपन नगर के अमन एवं शांति का माहौल कायम हो सके संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि यदि सोमवार तक उनकी मांगों को प्रशासन ने गंभीरता पूर्वक नहीं लिया तो आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे बैठक के मुख्य रूप से विनोद तिवारी ,कमल किशोर सिंह, विनोद सिंह, बिट्टू सिंह, सर्वजीत यादव,मंसूर
अहमद,रामचंद्र तिवारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment