अनिल जायसवाल (संवाददाता)
डाला सोनभद्र : आज सुबह डाला नवनिर्माण सेना के तत्वावधान में डाला मे स्थित निजी कंपनी द्वारा किए जा रहे शोषण व सौतेले व्यवहार से क्षुब्ध होकर उपजिलाधिकारी ओबरा को छह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नवनिर्माण सेना के संरक्षक छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय निजी कंपनी द्वारा निरंतर स्थानीयों/डाला वासियों के साथ पक्षपात किया जा रहा है। कंपनी द्वारा नगर में निरंतर रहवासियों संग बाहरी भीतरी का भेदभाव फैलाया जा रहा है। ज्ञापन में उक्त मांगें हैं कि सर्वप्रथम स्थानीयों को उनकी योग्यता अनुसार कंपनी में रोजगार मिले, स्थानियों के लिए उचित चिकित्सा की व्यवस्था कराई जाए, स्थानीयों का कंपनी अंतर्गत पुराने खेल मैदानों में पुन: खेलने की व्यवस्था बहाल हो, स्थानीयों के लिए कंपनी द्वारा उचित नल,हैंडपाइप या आरओ लगवाया जाए/पानी की उचित व्यवस्था कराई जाए,कंपनी क्षेत्र अंतर्गत पूर्व में संचालित होने वाले आई०टी०आई० कॉलेज को पुनः शुरू किया जाए! ताकि स्थानीयों में शिक्षा का स्तर बढ़ सके,सबसे मुख्य स्थानीयों के कंपनी में अस्पताल,स्कूल या खेल मैदान में जाते समय उनसे कोई बदसलूकी भरी पूछताछ ना की जाए और यदि पूछताछ करनी ही है तो एक मर्यादा में करें। इस दौरान नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अंशु पटेल ने बताया कि पूर्व में हमेशा से ही हम डालावासी कॉलोनी अंतर्गत खेल मैदान में सुबह शाम खेलते आए हैं किंतु अब कंपनी द्वारा उनके कर्चारियों के अतिरिक्त अन्य सभी को बाहरी कहकर खेल मैदान में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। जबकि संवैधानिक तौर पर कंपनी का आवासीय परिसर पूरा का पूरा डाला नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक आता है। जब भी कोई नगरवासी स्कूल या अस्पताल में भी जाता है तो उससे गेट पर ही बदसलूकी भरी पूछताछ की जाती है और उन्हें परेशान किया जाता है भलेही वो मरीज को साथ लेकर क्यों ना जा रहा हो। कंपनी द्वारा नगरवासियों को कोई भी मूलभूत सुविधा नहीं दी जाती है। इस दौरान गोविंद भारद्वाज,अहमद हुसैन,सत्यम कुमार आदि मौजूद रहे।

