भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की 14वां जिला सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ समापन।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार की लगभग 11:00 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा 14 वा जिला सम्मेलन कार्यक्रम का सब्जी मंडी चोपन से विशाल पदयात्रा निकालकर चोपन बैरियल स्थित मैरिज हाल पहुंच कर वहां जनसभा को संबोधित का कार्यक्रम किया गया देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में कार्यकारिणी का गठन भी किया गया संबोधन के क्रम में डॉक्टर आरके शर्मा कहा कि वर्तमान सरकार महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है इस बढ़ती हुई महंगाई ने लोगों को कमर तोड़ कर रख दी है वही बेरोजगारी अपने चरम पर है अगर सरकार रोजगार उपलब्ध नहीं करा पाती है महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रही है तो ऐसी सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए इस सरकार में केवल युवाओं को किसानों को केवल जुमलेबाजी से संतुष्ट कर दिया जा रहा है और किसानों युवाओं और विद्यार्थियों के लिए कोई विशेष पहल नहीं किया जा रहा है ऐसी सरकार में बेरोजगार और किसान अपने को इस सरकार ने ठगा सा महसूस करने पर मजबूर है वही इस जिले में हो रही बिजली की अंधाधुंध कटौती से किसानों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी बिजली व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो पा रही है जबकि सोनभद्र हमारा बिजली का हब माना जाता है। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व सदस्यगण उपस्थित रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment