अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र।
आज दिनांक 08/09/2022को AILRSA धनबाद मण्डल के मण्डल कमेटी कि बैठक चोपन में आयोजित किया गया जिसमे कॉम डी. बी. दीन (केंद्रीय संगठन सचिव), कॉम पी. के. निराला (जोनल व मण्डल उपाध्यक्ष), कॉम पंकज कुमार (मण्डल सचिव), कॉम आर . आर . प्रजापति (शाखा सचिव गोमो), कॉम कपिंदर कुमार(शाखा सचिव कोडरमा)कॉम आर. के.पाण्डेय (मण्डल संयुक्त सचिव), कॉम मृत्युंजय कुमार (ECREU महासचिव ECR)व 10से अधिक मण्डल पदाधिकारी उपस्थित थे। आज के मण्डल कमेटी कि बैठक के साथ साथ संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे सुरक्षित परिचालन व स्पेड (SPAD)को कैसे बचाव किया जाय पर चर्चा किया गया। आज के बैठक में AILRSA चोपन शाखा का गठन किया गया जिसमे कॉम मो. जावेद अख्तर को शाखा सचिव, कॉम एक. चंद और कॉम राहुल कुमार को शाखा अध्यक्ष व कॉम मुकेश कुमार को शाखा कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति नियुक्त किया गया। आज के इस बैठक में लगभग 200के संख्या में लोको रनिंग समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया।

