हत्या का आरोपी को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया

चोपन/ सोनभद्र/ हत्या आरोपी को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार चोपन पुलिस के अथक प्रयास से हत्या से सम्बंधित प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

अवगत कराना है कि दिनांक 31.08.2022 को समय लगभग 11.30 बजे पीआरवी को सूचना प्राप्त हुई कि एक मृत व्यक्ति का शव चोपन गांव में गौशाला से कुछ दूर टीले / खेत में पड़ा है । उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच की गयी तो मृतक की पहचान रविशंकर गोड़ पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र गोड़ निवासी चोपन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 35 वर्ष के रुप में हुई । पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई करायी गयी । दिनांक 05.09.2022 को मृतक के भाई कमलेश कुमार गोड़ के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई जिसमें विनोद बैगा पुत्र शिवनाथ बैगा निवासी बिल्ली मारकुण्डी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र द्वारा उनके भाई रविशंकर की हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की गयी । उक्त के सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 233/2022 धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना के क्रम में अन्य कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करते हुए अभियोग उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त विनोद बैगा पुत्र शिवनाथ बैगा उपरोक्त को समय 18.30 बजे बैष्णो डाला मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया ।

पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह दिनांक 31.08.2022 को डाला बाजार गया था । उसके उपरान्त शाम लगभग 19.00 बजे जब वह अपने घर वापस आया तो बारिश हो रही थी । घर पहुंचने पर साइकिल की आवाज सुनकर रविशंकर गोड़ व मेरी पत्नी घर से बाहर आये । जिसपर मेरे द्वारा रविशंकर से पूछा गया कि जब मैं घर पर नहीं रहता हूं तभी तुम घर पर क्यूं आते हो जिसे लेकर मेरे एवं रविशंकर के बीच हाथापाई होने लगी । इस दौरान मैंने अपनी पत्नी को डांटा तथा वहीं छप्पर में रखे बांस के बेंत / डण्डा को उठाकर जान से मारने की नियत से रविशंकर के सिर पर मारा जिससे वह लड़खड़ाता हुआ वहां से निकला व 50-60 कदम दूर जाकर टीले/खेत में गिर गया । इसके बाद जब मेरे द्वारा जाकर देखा गया तो रविशंकर उपरोक्त की मृत्यु हो चुकी थी ।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
*1-* विनोद बैगा पुत्र शिवनाथ बैगा निवासी ग्राम चोपन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1-* प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
*2-* उ0नि0 नवनीत कुमार चौरसिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
*3-* आरक्षी योगेश चन्द्र मौर्या, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।
*4-* आरक्षी अर्पित मिश्रा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment