वाणिज्य वर्ग का छात्र असबाब 96%अंक प्राप्त कर लहराया परचम

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी,रिहंदनगर के बारहवीं कक्षा के छात्र- छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त कर अपना लोहा मनवाया है। विज्ञान वर्ग की छात्रा मान्या गंगवार ने 96.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कोमल सिंह- 94.8% प्राप्त कर द्वितीय तथा सिद्धार्थ जायसवाल- 91%, प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है। वहीं वाणिज्य वर्ग का छात्र मो०असबाब ने- 96% अंक प्राप्त कर पूर्व के सभी रेकार्ड्स को तोड़ते हुए क्षेत्र का नाम रौशन किया है। वाणिज्य वर्ग में मुस्कान गुप्ता — 91.4% प्राप्त कर द्वितीय तथा आयुष द्विवेदी– 88.4%अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है। प्राचार्य श्री राजकुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय कामना की है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के संकर्ष काल में छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने अथक प्रयास किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment