अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । बीते तेईस जुलाई को स्थानीय नगर के गौरव नगर निवासी एक 23 वर्षीय नवयुवक संदिग्ध परिस्थिति में लहुलुहान घायल अवस्था में ओबरा में मिला था। जिसकी सत्रह जुलाई को वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक के पिता जहीर अंसारी ने ओबरा थाने में तहरीर देकर इस मामले से अवगत कराया है। तहरीर में मृतक के पिता ने बताया है कि मेरा बेटा इरफान अली उम्र लगभग पच्चीस वर्ष 14 जुलाई को घर से लगभग तीन बजे भोर में बिना घर में बताएं चला गया फिर सुबह लगभग पांच बजे किसी ने मेरे घर पर बताया कि इरफान का ओबरा में एक्सीडेंट हो गया है। आप लोग ओबरा परियोजना अस्पताल पहुंचे फिर हम लोग ओबरा पहुंचे तब तक वह लोग मेरे बेटे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंच गए थे। फिर हम वापस चोपन आए और देखे कि मेरा बेटा बेहोशी की हालत में बूरी तरह से ज़ख्मी लहूलुहान हालत में था। मैं अपने बेटे को तत्काल रेफर करा कर लोढ़ी हॉस्पिटल ले गए, जहां मेरे बेटे का हालत सीरियस होने के कारण वहां के डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। बेटे का इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा था की इलाज के दौरान सत्रह जुलाई को सुबह मेरे बेटे की मौत हो गई, मुझे शक है कि मेरे बेटे के साथ कुछ अनहोनी हुई है। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम ट्रामा सेंटर वाराणसी में ही कराया वही ओबरा थाना प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त मामले में तहरीर मिली है जांच का विषय है जांचोपरांत जो भी दोषी होंगे कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
संदिग्ध परिस्थिति में लहुलुहान मिले नवयुवक की इलाज के दौरान हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, July 18, 2022 1:16 PM
---Advertisement---

