(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाडीह में रविवार की रात पंखा चालू करते समय करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार बरवाडीह निवासी 47 वर्षीय बालकुमार पुत्र पुलिस राम रविवार की रात्रि करीब सवा नौ बजे अपने घर में रखे पंखे का स्विच जैसे ही ऑन करना चाहा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया जिसे आनन फानन में परिजनो द्वारा कोन अस्पताल लाया जा रहा था जिसकी मौत रास्ते में ही हो गई।वही घटना की जानकारी प्रार्थना पत्र देकर मृतक के चचेरे भाई नंदू प्रसाद पुत्र बालमणि ने पुलिस को दी।

