।। कांवड़ यात्रा व चुस्त-दुरुस्त कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा मय पुलिस बल किया जा रहा पैदल गस्त ।।
।। प्रमुख मार्गों, चैराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गयी सघन चेकिंग ।।
।। पैदल गश्त के दौरान व्यापारियों, आमजन से संवाद करते हुए सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया और पुलिस के कार्यों में सुधार हेतु सुझाव मांगे गऐ ।।
मीरजापुर/उत्तरप्रदेश।
दिनांक 16.07.2022 को पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर श्री आर0पी0 सिंह द्वारा जनपद मीरजापुर के कोतवाली कटरा थाना क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस फोर्स के साथ शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था, कांवड़ यात्रा एवं बालिका/महिला सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के को0कटरा थाना क्षेत्रांतर्गत बथुआ , जंगीरोड, सबरी तिराहा, नटवा तक पैदल गस्त किया गया। इस दौरान अवैध अतिक्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों को चेक गया एंव व्यापारियों, आमजन से संवाद करते हुए सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया और पुलिस के कार्यों में सुधार हेतु सुझाव मांगे गए जिस पर अमल किया जायेगा।
जनपदीय पुलिस द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, मुख्य चैराहों पर पैदल गस्त किया गया। इस दौरान उच्चाधिकारी गण द्वारा आम नागरिकों, विभिन्न धर्मावलंबियों, दूकानदारों एवं व्यापारी बंधुओं से वार्ता की गयी एवं उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया, सघन आबादी क्षेत्र में पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म्स पर पुलिस द्वारा राउण्ड द क्लॉक निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा भी गुप्त रुप से विभिन्न गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की मंशा रखने वालों पर तत्काल विधिक कार्यवाही की जायेगी।
इस दौरान, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक को0कटरा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित रहे ।

