(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
ओबरा। सोन युवा जनशक्ति संस्था, ओबरा सोनभद्र के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगणों ने धर्मार्थ कार्यों एवं नगर सुंदरीकरण के अंतर्गत सामाजिक कार्यों एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के उद्देश्य से आज दिनांक 16 जुलाई 2022 को नगर पंचायत , ओबरा -सोनभद्र के अधिशासी अधिकारी महोदय को
गायत्री मंदिर सेक्टर- 8 ओबरा – सोनभद्र के मन्दिर प्रांगण व सम्पर्क मार्ग पर ईट खड़ंजा लगवाने एवं प्रकाश हेतु स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए पत्रक /ज्ञापन सौंपकर मांग किया । नगर पंचायत ओबरा -सोनभद्र के अधिशासी अधिकारी महोदय को पत्रक/ज्ञापन सौंपने के दौरान सोन युवा जनशक्ति संस्था के मुख्य संरक्षक चन्द्र प्रकाश शुक्ल एडवोकेट , संदीप यादव (अध्यक्ष) , अमन कुमार (उपाध्यक्ष) , सौरभ सिन्हा (प्रबंधक एवं सचिव), तुलसी यादव (कोषाध्यक्ष) आदित्य कुमार (सदस्य) समरदीप सिंह ( सदस्य) , रिक्की चन्द्रा (सदस्य )आदि पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

