हाजी सलीम हूसैन, सोनभद्र
रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते हुए 04 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार –
आज दिनांक 14.07.2022 को चौकी प्रभारी कस्बा मय फोर्स रात्रिगस्त के दौरान महिला थाना तिराहे पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि न्यू कॉलोनी पोखरे के पूर्वी सिरे पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति हैं । गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कॉलोनी के काफी लोग कालोनी से बाहर गये है तथा उनके घरों में ताला बंद है । उक्त संदिग्ध व्यक्ति घरों के ताले तोड़कर चोरी कि योजना बना रहे हैं । उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर चोरी की योजना बना रहे व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा उनके कब्जे से चोरी करने हेतु उपकरणों की बरामदगी की गयी । उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उक्त के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-506/2022 धारा 401 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गयी ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण*
1. भोनू खाँ पुत्र स्व0 मुमताज खाँ, निवासी आखाड़ा मोहाल (दीपनगर), थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. विजय लाल यादव पुत्र रमेश चन्द्र यादव, निवासी जैत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. विकास केवट पुत्र रामजी, निवासी रौप, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
4. सुनील कुमार पुत्र शिवधारी, निवासी पूरब मोहाल, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. भोनू खाँ उपरोक्त के कब्जे से एक अदद लोहे की सुम्मी व एक अदद चाबी का गुच्छा ।
2. विजय लाल यादव उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद पेचकस ।
3. विकास केवट उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद ब्लेड कटर ।
4. सुनील कुमार के कब्जे से 01 अदद पिलास ।
*पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 संजय कुमार सिंह, प्रभारी चौकी कस्बा, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. आरक्षी कौशलेश सिंह, चौकी कस्बा, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. आरक्षी अजीत यादव, चौकी कस्बा, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

