अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। डिग्री कालेज ओबरा सोनभद्र के छात्र नेताओं ने कालेज प्राचार्य डॉक्टर प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन पत्र के माध्यम से हरिओम यादव ने कहां की जनपद का उत्कृष्ट महाविद्यालय का परिसर में इन दिनों साफ सफाई नहीं है। परिसर में अत्यधिक घास और गंदगी से पूरे परिसर की हालत बद्द से बदतर हो गया है। वर्तमान मे पूरे परिसर में गन्दगी का अंबार लगा है।
जिसके कारण विद्यालय में छात्र-छात्राओं को काफी विद्यालय परिसर में बैठने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और पुरे ग्रांउड की हालत बद से बदत्तर हो गई है। पत्र के माध्यम से छात्र नेताओं ने कहा कि परिसर को साफ सुथरा रखा जाय। नेताओं ने कहा महाविद्यालय के गेट व परिसर और छात्र संघ भवन भी साफ सफाई कराई जाय जिससे छात्र/छात्राओं को परेशानी ना हो।
ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्र नेता हरिओम यादव,रितेश, विशाल एवं अन्य छात्र मौजूद रहे।
डिग्री कालेज ओबरा परिसर में साफ सफाई को लेकर छात्र नेताओं ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, July 13, 2022 11:09 AM
---Advertisement---

