वली अहमद सिद्दीकी, शक्तिनगर, सोनभद्र
सोनभद्र। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष (युवा) अब्बास गाजी की सहमति पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता जॉनी कुमार को जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सोनभद्र का बनाया गया है। सोनभद्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तीनों पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। जॉनी कुमार सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेहटा गांव के निवासी है,जो हमेशा बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा को बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से पालन किया करते है।

