खण्ड विकास कार्यालय परिसर चोपन में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन संपन्न।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । विकास खण्ड कार्यालय परिसर चोपन में मंगलवार को सुबह 09-45 से दोपहर 12-45 तक प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संबंधित वर्चुअल संवाद कर सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लीला देवी व खण्ड विकास अधिकारी सुनील सिंह ने मां सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम के अंतर्गत मनरेगा से सर्वाधिक मानव दिवस सृजन करने हेतु ग्राम पंचायत जुगैल की प्रधान सुनीता यादव एवं ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र दिया गया।ग्राम पंचायत पनारी के प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रशस्ति पत्र दिया गया सर्वाधिक 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने जाने के लिए रोजगार सेवक सुजीत कुमार,जुगैल रोजगार सेवक,पनारी अमरनाथ तथा रोजगार सेवक पडरक्ष इस्तियाक अली को प्रशस्ति पत्र दिया गया। प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास पूर्ण कराने हेतु ग्राम पंचायत अधिकारी प्रतिभा द्विवेदी, ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज मौर्या को प्रशस्ति पत्र दिया गया,मानक के अनुरूप पंचायत भवन का निर्माण कराने हेतु ग्राम पंचायत जुगैल के प्रधान सुनीता यादव एवं ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक पाण्डेय को प्रशस्ति दिया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा प्राणमति देवी ओबरा, संजीव त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य जुगैल प्रतिनिधि,विधान सभा अध्यक्ष उमेश पटेल,अजय कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी पंचायत एव विकास खण्ड के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी तथा सभी कर्मचारी
गण उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment