म्योरपुर /सोनभद्र पुलिस द्वारा 1 किलोग्राम 478 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्ता गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन शुद्धि” के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21.09.2026 को समय 06:30 बजे एयरपोर्ट रोड, लहरा मोड़, ईदगाह के पास से सुनैना पत्नी सुरेन्द्र कुमार, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी कस्बा म्योरपुर, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलोग्राम 478 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर *थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0-110/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण*
सुनैना पत्नी सुरेन्द्र कुमार, निवासी कस्बा म्योरपुर, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 बलजीत भारद्वाज, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र
2. का0 रामसूरत वर्मा, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र
3. का0 राहुल कुमार, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र
4. म0का0 साक्षी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र

