घोरावल नगर पंचायत ने करोड़ों की ज़मीन पर से अतिक्रमण हटवाया
घोरावल(पी डी)सोनभद्र: घोरावल नगर पंचायत मे गुरुवार को करोड़ों की ज़मीन पर से अतिक्रमण हटाया गया। घोरावल नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि नगर के वार्ड नं 10 में कुछ लोगों ने नगर पंचायत की जमीन पर बीते चालीस साल से अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा था।उन लोगों को कई बार कहा गया कि उस जमीन पर से अपना अतिक्रमण हटा लें लेकिन उन सभी ने अतिक्रमण नही हटाया था।इस पर नगर पंचायत ने उस जमीन पर से अतिक्रमण हटाने के लिए गुरुवार को टीम भेजी।करीब दो घंटे तक अतिक्रमण हटाने के बाद उस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद वहां नगर पंचायत
अध्यक्ष राजेश कुमार ने सामुदायिक भवन के लिए भूमि पूजन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त की गई जमीन पर भूमि पूजन किया गया।यहां सबसे पहले बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा और ततपश्चात सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा।इस अवसर पर मुहम्मद नईम, लेखपाल मकबूल अहमद, धीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, हनीफ उर्फ कल्लू सभासद आदि लोग मौजूद रहे।

