लिव इन रिलेशन में रहने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को ठुकराया

By:

On: Friday, December 18, 2020 1:30 AM

---Advertisement---

लिव इन रिलेशन में रहने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को ठुकराया

सोनभद्र : ओबरा में अपने रिस्तेदार के यहाँ रहकर पढ़ाई करने वाली युवती का पास में रहने वाले एक युवक से प्रेम सम्बन्ध हो गया। दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। लेकिन कभी यह मामला उजागर नहीं होने दिए। अब युवक का विवाह सम्बन्ध तय होने के बाद प्रेमिका ने इसकी शिकायत प्रोबेशन कार्यालय में ऑनलाइन किया है। ऐसे में इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

जिला प्रोबेशन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक युवती के द्वारा आनलाइन शिकायत की गयी है। उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी, लेकिन इसी बीच लड़के के परिवार वाले शादी तय कर दी और जब युवती शादी करने के लिए कही तो लड़का मना कर रहा है। ऐसी परिस्थिति में युवती ने आन लाइन शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है प्रोबेशन अधिकारी डा. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने बताया कि लड़का ओबरा का। दोनों चार साल से लिव इन में रह रहे थे। अब लड़के की शादी कहीं और तय होने की जानकारी हुई है। ऐसे में इस मामले की जांच की जा रही है। लडके से भी बात करने का प्रयास किया गया है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now