बारिश व ठंड हवा से बदला मौसम,दुबके लोग

By:

On: Wednesday, December 16, 2020 11:44 AM

---Advertisement---

बारिश व ठंड हवा से बदला मौसम,दुबके लोग

सोनभद्र:जिले में पिछले दो दिनों से हल्की बूंदाबादी के बाद आसमान में बादल छाए रहने से ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है। मंगलवार की शाम को सर्द हवा चलने से लोगों ठंड के कारण घरों में दुबके रहे। वहीं जगह-जगह जगह लोगों को अलाव का सहारा भी लेते देखा गया।जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबादी भी हुई। बूंदाबादी के बाद आसमान साफ होने पर मंगलवार की शाम से ही सर्द हवाएं चलने लगी। सर्द हवाएं चलने से गलन बढ़ गई। गलन के कारण शाम होते ही लोग अपने आवश्यक कामकाज निबटाकर घरों को निकल लिए। गलन का आलम यह रहा कि अंधेरा होने के बाद ही बाजार में सन्नाटा नजर आने लगा। वहीं जगह-जगह चट्टी चौराहों पर लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते भी देखा गया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now